Friday, 16 October, 2026
बचपन से सुना हमने, मालिक तू हमारा है
हम पे आई मुसीबत तो, दिया तूने सहारा है
1. लोरियों की जगह बाबा तेरे भजनों को सुनते थे
सुनकर तेरे भजनों को सपने यही बुनते थे
हमको भी उबारोगे जैसे सबको उबारा है
हम पे आई मुसीबत तो, दिया तूने सहारा है
2. तूफां जो नहीं आता, हम खुद ही संभल जाते
भक्तों के सहारे हो कैसे ये समझ पाते
डोली जब नांव मेरी बनके आया किनारा है
हम पे आई मुसीबत तो, दिया तूने सहारा है
3. तू है या नहीं ये भी कहते हुये देखा है
तुम्हें भक्तों की आंखों से बहते हुये देखा है
जीत बनकर के आये तुम जब भी भक्त हारा है
हम पे आई मुसीबत तो, दिया तूने सहारा है


